एसवीएसयू की प्रोफ़ेसर पूजा चावला विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. पूजा ए. चावला ने इतिहास रच दिया है।शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के चलते उन्होंने वर्ष 2026 के लिए दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई है।यह सूची अमेरिका की मशहूर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रकाशक एल्सवियर के सहयोग से तैयार और जारी की गई है। स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा दी गई यह उपलब्धि प्रोफेसर पूजा चावला के निरंतर कठिन परिश्रम, समर्पण और उच्च स्तरीय शोध कार्य का परिणाम है।
Read More


